Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड की महिलाओं को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया सम्मानित,51 फ्रंटलाइन महिला कोरोना वॉरियर्स हुई सम्मानित…

महिलाओं के अधिकार, सम्मान के दिन यानि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 51 फ्रंटलाइन महिला कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया…राजभवन में कोविड-19 महामारी के दौरान बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान समारोह में जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की 51 फ्रन्टलाइन महिला कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया…कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित होने वाली फ्रन्टलाइन महिला कोरोना वारियर्स में पुलिस विभाग, स्वयं सहायता समूहों, नगर निगम की सफाई कर्मी, सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी सम्मिलित थीं..नगर निगम देहरादून, हरिद्वार, रूड़की से 14 पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य विभाग से 11 स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस विभाग से 10 महिला कांस्टेबल एवं स्वयं सहायता समूहों से 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए…

इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कोराना काल में फ्रन्टलाइन वर्कर्स के रूप में महिलानों ने अपनी अहम जिम्मेदारी को निभाया है…महिला स्वास्थ्यकर्मियों, नर्सों, महिला सफाईकर्मियों, आशा कार्यकत्रियों, महिला पुलिस कर्मियों ने इस मुश्किल घडी में पूरी संवेदशीलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया…और यही फ्रन्टलाइन महिला कर्मचारी हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं…राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ये भी कहा कि भारत देश की महिलाएं मातृशक्ति का प्रतीक है…और उन्हें देवी के रूप में पूजा जाता है…

इस मौके पर सम्मानित होने वाली फ्रंटलाइन महिला कोरोना वॉरियर्स ने गर्व महसूस किया और इस सम्मान के लिए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को धन्यवाद दिया..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *