Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडराज्यराष्ट्रीयस्पेशल

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज, जानिए कब खुल रहे हैं चार धाम के कपाट

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है। शासन प्रशासन की ओर से यात्रा को सफल बनाने की तैयारियां की जा रही है। यात्रा की शुरूआत 3 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने से होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत ना हो इसके लिए अधिकारियों को सभी तैयारियों को दुरूस्त करने के साथ ही सड़कों को गढ़्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी आज निर्धारित कर दिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के कपाट 3 मई को दोपहर 12:15 खुलेंगे । इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

आपको बता दें कि 3 मई को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे जबकि 6 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खेल दिए जाएंगे। इसके साथ ही 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यात्रा के लिए एक माह पहले ही हैली सेवाओं की बुकिंग शुरू कर दी गई है। पिछले दो दिनों में ही 5 हजार से ज्यादा हेलीकॉप्टर टिकट की बुकिंग हो चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *