Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड चुनाव 2022 के लिए तैयार है कांग्रेस सरकार ,10 लाख से ज्यादा नए सदस्यों का लक्ष्य

चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी पर दबाव साफ नजर आ रहा है। जहां कांग्रेस कमेटी ने 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनाए जाएंगे जबकि पर्वतीय जिलों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दस हजार सदस्य बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बयान दिया था कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए पहले ही सदस्यता अभियान समिति का गठन कर दिया था। कांग्रेस सरकार का कहना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। 16 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार होगी जिसमे जिला और महानगर अध्यक्षों की बैठक के माध्यम से विधिवत रूप से पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को निर्धारित लक्ष्य दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *