Friday, April 19, 2024
अंतरराष्ट्रीय

US: सिख नेता पर लगा कैलिफोर्निया में गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने का आरोप

अमेरिका के सिख नेता राज सिंह गिल पर गुरुद्वारे को जलाने की साजिश रचने का आरोप लगा है। उन पर कैलिफोर्निया के सबसे बड़े सिख गुरुद्वारे के एक सदस्य को गोली मारने के लिए लोगों को पैसे देने का भी आरोप लगा है। अमेरिका स्थित बेकर्सफील्ड डॉट कॉम के अनुसार राज ने गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी खालसा दरबार और उसकी संपत्ति को जलाया है। पुलिस के अनुसार गिल को शनिवार को हिरासत में लिया गया था, हालांकि इसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था।

क्या था विवाद का कारण?

गुरुद्वारे के एक बुजुर्ग सुखविंदर सिंह रंगी ने पुलिस को बताया कि गिल ने प्राथनाओं को बाधित किया और मंडली के सदस्यों को धमकाया था। । रंगी के अनुसार गुरुद्वारे में आठ लाख डॉलर को लेकर विवाद शुरु हुआ था। यह राशि मंडली के सदस्यों के द्वारा दान में दी गई थी। बेकर्सफील्ड डॉट कॉम ने रंगी के हवाले से बताया कि संभवत गिल को इन रुपयों का लालच हो गया था। पुलिस के अनुसार गिल का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

बेकर्सफील्ड पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने यह बताने से मना कर दिया कि  गिल के कार्यों के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। सुखविंदर सिंह रंगी के अनुसार, राज सिंह गिल ने दो हिस्पैनिक पुरुषों को मंडली के कुछ नेताओं को मारने के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी।

राज बेकर्सफील्ड नगर परिषद के पूर्व उम्मीदवार भी रहे हैं। बता दें कि बेकर्सफील्ड केर्न काउंटी, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक शहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *