गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ,भाजपा ने यूपी प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी
भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी का दावा है कि 2017 की तरह इस बार भी भाजपा प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूपी प्रभारी का दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है। योगी सरकार ने पिछड़े पांच साल में, दंगाइयों व भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाई है। अब प्रदेश में रात 12 बजे भी महिला अकेली घर से बाहर निकल सकती है। प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
देखिये कौन कहां से है मैदान में
गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, कैराना से मृगांका सिंह, मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल, मेरठ साउथ से सोमेन्द्र तोमर, नोएडा से पंकज सिंह, हापुड़ से विजपाल, शिकारपुर अनिल शर्मा, आगरा ग्रामीण बेबी रानी मौर्य, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, दादरी से तेजपाल नागर, मीरपुर प्रशांत गुर्जर, हस्तीनापुर से दिनेश खटीक चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा कुल 105 प्रत्याशियों के नाम फाइनल किये गये हैं।