Friday, April 19, 2024
उत्तर प्रदेश

उत्तरप्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी के दौरे पर हैं। इस दौरान वे आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। वहीँ, 550 करोड़ की परियोजना सौंपने के बाद एक सभा को भी संबोधित करेंगे। आजमगढ़ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। 2014 में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद थे। इस जिले पर भाजपा की खास नजर है। भाजपा के नेता भी मानते हैं कि आजमगढ़ में पार्टी का परचम फहराने का मतलब है कि पूरे पूर्वांचल में किला फतह। 2014 में मोदी लहर चलने के समय से ही भाजपा की निगाह आजमगढ़ पर टिकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आजमगढ़ को खासा महत्व देते हैं।

2019 में लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने यहाँ बड़ी जनसभा को संबोधित किया था। इसका एक बड़ा कारण आजमगढ़ की भौगोलिक स्थिति है। इस जिले की सीमाएं जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर से घिरी हैं। समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया के जमाने से आजमगढ़ इस विचारधारा से काफी प्रभावित रहा है। इस तरह से इसका बड़ा राजनीतिक महत्व है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *