Wednesday, April 24, 2024
उत्तराखंड

सिक्किम में देवभूमि के दो जवान शहीद, सीएम तीरथ ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि..

-आकांक्षा थापा

कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत की ख़बर सामने आयी थी, और अब ऐसी ही खबर सिक्किम से आ रही है…
दरअसल, पूर्वी सिक्किम में सेना का एक वाहन खाई में जा गिरा, जिसके बाद हादसे में कुमाऊं रेजीमेंट के तीन जवान शहीद हो गए। दो जवान उत्तराखंड से थे, एक ताड़ीखेत ब्लॉक व दूसरा रामनगर (नैनीताल)। वही, तीसरा जवान हरियाणा का था। इसके अलावा, हादसे में तीन जवानों को गंभीर रूप से चोटें आईं हैं।
आपको बता दें दुर्घटना सिक्किम के न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई जो गंगटोक को सोमगो झील व भारत चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है।
वहीँ, हादसे में शहीद हुए जांबाजों की पहचान 7-कुमाऊं रेजिमेंट के हिमांशु नेगी काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) व सरना गांव ताड़ीखेत ब्लॉक के बृजेश सिंह रौतेला के रूप में हुई है। जानकर के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे, जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर करीब 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। और इस दुखद घटना में चालक और दो अन्य जवान शहीद हो गए। सेना, बीआरओ, पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया।

हादसे के बाद तीनों घायल सैनिकों को गंगटोक के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया, और फ़िलहाल उन्हें सिलीगुड़ी में उपचार को भेजा गया है। शहीदों जवानों के पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर तक सेना के विशेष विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पर लाया जायेंगे, फिर वह से पार्थिव शरीर रानीखेत व रामनगर स्थित शहीदों के आवास पर ले जाए जाएंगे।
वही, जवानो के शहादत की यह खबर सुनकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर जवानों को श्रद्धांजलि दी-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *