Wednesday, May 15, 2024
उत्तराखंड

कोटद्वार के दंगलेश्वर महादेव में जलाभिषेक को आईं दो युवतियां नदी में बहीं, एक की मौत, एक घायल

उत्तराखंड में बाढ़ का कहर जारी है। सोमवार को कोटद्वार के सतपुली के पास स्थित भगवान शिव के दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आईं दो लड़कियां नदी में बह गई, जिससे उनकी मौत हो गई है। सोमवार को दगलेश्वर मंदिर घाट पर स्नान करते हुए इन लड़कियों के साथ हादसा हुआ है।
लड़कियां अपनी सहेलियों के भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आई थीं। अभिषेक करने से पहले लड़कियां वहां बने घाट पर स्नान करने लगीं। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से 15 और 26 वर्षीय युवती नदी में बह गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट के 1 किलोमीटर दूर मिलीं, लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों युवतियां पास की ही रहने वाली बताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *