छत्तीसगढ़ में ट्रक की पिकअप से टक्कर, भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा घायल
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापार में गुरूवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है, और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार बताया जा रहा कि साहू परिवार के सदस्य पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब खिलोरा से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। खमिया के पास उनकी पिकअप गाडी़ को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 11 लोगों की जान चली गई।
इनमें से कईयों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। म्रतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद खिलोरा और अर्जुन गांव में मातम का माहौल है। मृतको रिश्तेदारों एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में 11 लोगों की म्रत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों कां इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।