उत्तराखंड के रूड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, पांच की मौत
उत्तराखंड के रुड़की में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय ये हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए।
फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।