Thursday, April 25, 2024
खेल समाचार

Tokyo Paralympics 2020:मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड, सिंघराज ने लगाया सिल्वर पर निशाना

-आकांक्षा थापा

टोक्यो पैराल्य्म्पिक्स में भारत के खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है … आज भारतीय निशानेबाज़ मनीष नरवाल और सिंघराज अडाना ने कमाल कर दिखाया है। जी हाँ, मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। साथ ही, इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने रजत पदक पर निशाना साधा। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। जबकि, रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

पैरालिम्पिक के क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थे। जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें नंबर पर रहे। लेकिन आज मनीष टोक्यो पैरालंपिक में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक जीता चुके है। इससे पहले अवनि लेखरा और सुमित अंतिल भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। आपको बता दें, भारत के हिस्से में कुल मिलाकर अबतक 15 मैडल आ चुके है..जिसमे से 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक हैं..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत को पदक दिलाने वाले मनीष नरवाल और मधाना को बधाई दी है. उन्‍होंने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर मनीष नरवाल को बधाई देते हुए ट्वीट में कहा,’मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि. उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है. उन्हें बधाई और आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं.’ इसके अलावा पीएम नेरजत पदक जीतने पर सिंहराज अधाना देते हुए लिखा, ‘उनके इस करतब से भारत खुश है. उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *