Friday, April 26, 2024
अंतरराष्ट्रीयस्पेशल

फीफा वर्ल्ड कप का जादू गूगल पर भी, 25 साल में गूगल सर्च पर नजर आया सबसे ज्यादा ट्रैफिक

दुनियाभर में फीफा वर्ल्ड कप को लेकर लोग बड़े उत्साहित थे। गूगल के जरिये दुनियाभर में लोग परिणाम जानने के लिए सर्च कर रहे हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2022 समाप्त हो चुका है। दुनिया को नया फुटबॉल चैंपियन भी मिल गया। अर्जेंटीना की टीम विश्व विजेता भी बन गयी है। वहीं फाइनल का रोमांचक मुकाबले ने पिछले कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। जाहिर है गूगल पर भी FIFA World Cup को लेकर काफी सर्च किया गया। वहीं 25 साल में गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक मिला। यानी इसने पिछले 25 साल के गूगल सर्च का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बात की जानकारी Alphabet और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर दी है।

सुंदर पिचाई ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि जैसे पूरी दुनिया केवल एक चीज ही सर्च कर रही थी। सर्च ट्रैफिक 25 साल में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान सबसे ज्यादा नजर आया।

आपको बता दें कि गूगल सर्च को साल 1998 में सर्गी ब्रिन और लेरी पेज ने बनाया था। आज दुनिया भर के करोड़ों लोग गूगल सर्च के जरिये कई चीजों को सर्च करते हैं। यहां तक कि लोग डिश बनाने से लेकर नई मूवी की जानकारी गूगल सर्च के जरिए हासिल करते हैं। ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप के बाद बीते 25 सालों में गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक नजर आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *