दिल्ली में लावारिस कुत्तों का आंतक, कुत्तों ने 2 दिन में 2 भाइयों को मार डाला
रंगपुरी पहाडी़ की सिंधी झुग्गी-बस्ती में रविवार को हर शख्स के आंसू निकल रहे थे। 2 दिन में 2 मासूमों की दर्दनाक मौत से पूरी बस्ती का माहौल गमगीन था। दिल्ली में दो दिन में दो सगे भाइयों को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के कई अगं तो करीब-करीब अलग हो गए थे।
आवारा कुत्तों के हमलों में मारे गए सगे भाइयों के नाम आनंद (7) आदित्य (5) हैं। जो दक्षिण दिल्ली में वसंत कुंज इलाके के सिंधी कैंप में रहते थे।
दिल्ली पुलिस ने बताया 10 मार्च की सुबाह करीब 10 बजे आनंद अपनी ताई के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी जब वो ताई के घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शाम 5 बजे आंनद का शव एक प्लॉट में पड़ा मिला। उसके शव पर कुत्तों के काटने और नोंचने के 20 से ज्यादा निशान थे।
इसके 2 दिन बाद यानी 12 मार्च की सुबाह आंनद का छोटा भाई आदित्य खुले में शौच के लिए गया था। यहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया । शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पंहुचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने आदित्य को बुरी तरह घायल कर दिया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम की टीम मुस्तैद रही। 10-12 कुत्तों को पकड़कर बंद वाहनों में ले जाया गया, जिन्हें नसबंदी के बाद दोबारा वहीं छोड़ दिया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोगों में इस कदर खौफ है कि अब जंगल का रूक करने से भी बच रहे हैं।