Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादून

तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए सीएम, विधानमंडल दल में लिया गया यह एहम फैसला

-आकांक्षा थापा

त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज नए मुख्यमंत्री का एलान हो गया है, तीरथ सिंह रावत बनेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और शाम चार बजे राजभवन में लेंगे शपथ ..
आज सुबह बीजेपी की विधानमंडल दल में यह फैसला लिया गया और इसी के साथ सियासी हलचल भी समाप्त हुई .. ..
हालाँकि, सीएम पद की रेस में तीरथ सिंह रावत का नाम चर्चा में नहीं था। शुरुआत से ही केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट के नाम चर्चा में थे, और धन सिंह रावत के सीएम बनने का अनुमान लगया जा रहा था। लेकिन अचानक से तीरथ सिंह रावत को नया सीएम बना दिया गया है।

कौन है उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत? जानिए …

तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी में हुआ था। तीरथ सिंह रावत 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक थे। वे हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। जिसके बाद 1997 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाए गए…

तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे, जिसके बाद 2007 में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। इसके बाद 2013 उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक तीरथ सिंह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे और चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) है, वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *