Friday, April 26, 2024
राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली में चल गई झाडू, आम आदमी पार्टी की मिली जीत, जश्न में डूबे आप कार्यकर्ता

दिल्ली- दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप ने अब तक 126 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। और अभी वह 7 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 250 सीटों में से बहुमत के लिये 126 सीटें चाहिए थी। वहीं भाजपा को एमसीडी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। 15 साल बाद भाजपा की दिल्ली एमसीडी से विदाई हो गई है। आम आदमी पार्टी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गये हैं। ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेताओं ने खुशी मनाई। आपको बता दें कि सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। सुबह 10 बजे तक पोस्टल बैलेट की मतगणना की गई। इसके बाद ईवीएम मशीनों की मतगणना शुरू हुई।
इधर भाजपा ने जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों से अंतरआत्मा की सुनकर मेयर चुनाव में भाजपा के साथ आने की अपील की है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा के पार्षदों से अंतरआत्मा की आवाज सुनने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *