Monday, May 6, 2024
राष्ट्रीयस्पेशल

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर गिरफ्तार, बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हुई गिरफ्तारी

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिद्धांत कपूर पर ड्रग्स लेने का आरोप है। पुलिस ने छापेमारी के बाद उन्हें अपनी हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया है।  बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि श्रद्धा कपूर के भाई का नाम कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने साल 2008 में भी मुंबई में एक रेव पार्टी के दौरान सिद्धांत कपूर को भी हिरासत में लिया था। लेकिन बाद एक बार फिर आज बेंगलुरू में पुलिस ने सिद्धांत कपूर को हिरासत में लिया है। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उठा ड्रग्स केस आए दिन सुर्खियों में रहता है। इस मामले में अब तक कई सेलेब्रिटी के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि से पहले एक बार फिर यह मामला गर्मा गया है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *