Friday, April 26, 2024
उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिस्पेशल

बर्खास्त कर्मचारियों का धरना जारी, मुहं पर मास्क लगाकर मूक प्रदर्शन, आर्टिकल 14 को किया प्रदर्शित

उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के चलते बर्खास्त हुए कर्मचारी विधानसभा के बाहर पांच दिवसीय धरना आज चौथे दिन भा जारी है। आज कर्मचारियों ने मुहं पर मास्क लगाकर मूक प्रदर्शन किया। उन्होंने मास्क पर आर्टिकल 14 लिखकर समानता का अधिकार प्रदर्शित किया। कर्मचारी दोबारा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि एक ही नियमों के तहत राज्य गठन के बाद विधानसभा सचिवालय में तदर्थ आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है, लेकिन 2016 के बाद लगाए गए 228 कर्मचारियों को ही बर्खास्त किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि या तो उन्हें बहाल किया जाए या राज्य गठन के बाद से 2016 तक लगे कर्मचारियों को भी बर्खास्त किया जाए।

video : Vidhansabha से निकाले गए कर्मचारियों का अनोखा मौन प्रदर्शन, मुह पर आर्टिकल 14 का बांधा पट्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *