भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार तड़के को हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक ऋषभ मां को सरप्राइज देने के लिए बिना बताए ही रुड़की आ रहे थे। वह नए साल पर अगले तीन दिन उत्तराखंड में ही बिताने के प्लान के अनुसार आ रहे थे कि अचानक हादसा हो गया। हादसे में ऋषभ पंत घायल हो गए हैं। बेटे को इस हाल में देख मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पाकर मां बदहवास हालत में देहरादून मैक्स अस्पताल अस्पताल पहुंचीं। ऋषभ के माथे और पैर पर चोट आई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है। इस दौरान सीएम धामी ने उनके समूचे इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हादसे के बाद से ऋशभ पंत की मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हैं। ऋषभ पंत के अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे रहे हैं और मां को ढांढस बंधा रहे हैं।