आईसीएआई ब्रांच में महिला शक्ति का सम्मान, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर
महिला दिवस के मौके पर आईसीएआई ब्रांच देहरादून में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर की कई प्रतिभाशाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में जय भारत टीवी की एचआर हेड वर्षा गोस्वामी भी बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर मौजूद रहीं।
इसके अलावा महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत की। जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसजीआरआर आईएम हॉस्पिटल की डॉ. विनीता गुप्ता मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहने के तरीके और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने आईसी एआई ब्रांच देहरादून के कार्यक्रम की तारीफ की। महिलाओं ने एक स्वर में इस बात की वकालत की कि महिला दिवस एक दिन हो सकता है मगर महिला सम्मान और महिला उत्थान की बातें साल के हर दिन होनी चाहिए।
इस दौरान कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाओं को उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित भी किया गया।