Saturday, April 20, 2024
festivalउत्तराखंडराज्यराष्ट्रीयस्पेशलहरियाणा और हिमाचल

गणतंत्र दिवस 2022 : आईटीबीपी जवानों ने बड़ी धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, माइनस डिग्री तापमान में लहराया तिरंगा

आज पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से भारतीय सेना के जवानों के साहस और उनकी ओर से गणतंत्र दिवस मनाने के वीडियोज़ भी सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर, माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

दूसरी तरफ उत्तराखंड के कुमाओं क्षेत्र में माइनस 35 डिग्री पर आईटीबीपी के जवानों ने 12000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। वहीं हिमाचल प्रदेश में 16000 फ़ीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। माइनस डिग्री तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाते हुए मार्च पास किया इसके साथ ही आईटीबीपी के जवानों ने अपने सैनिकों के साथ “भारत माता की जय” और “वन्दे मातरम” के नारे भी लगाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *