Friday, April 26, 2024
देहरादूनराज्यराष्ट्रीयहरिद्वार

उत्तराखंड का बढ़ा मान,सीडीएस बिपिन रावत समेत इन चार हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में शहीद जनरल सीडीएस बिपिन रावत समेत चार महान विभूतियां उत्तराखंड से भी शामिल है. उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल निवासी शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सिविल सेवा में मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। जबकि देहरादून निवासी माधुरी बर्थवाल  को कला, पिथौरागढ़ निवासी बसंती देवी को सामाजिक कार्य, हरिद्वार निवासी बंदना कटारिया को खेल (हॉकी) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि शहीद जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ थे। सीडीएस बिपिन रावत ने भारतीय सेना के शौर्य को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। हाल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सेना के अधिकारियों की मृत्यु हो गई थी। माधुरी बर्थवाल गढ़वाली सांस्कृतिक संगीत को नई ऊचांईयों तक पहुंचाया है। उन्हें इसके प्रचार-प्रसार के लिए विशेष श्रेय दिया जाता है। बसंती देवी ने पानी की समस्या को दूर करने पर काफी काम किया है। बसंती देवी को पिथौरागढ़ में कोशी नदी के पुनरोद्धार और पानी से जुड़े अभियान के लिए जाना जाता है। बंदना कटारिया ने ओलंपिक 2020 सबसे ज्यादा गोल किए थे। बंदना के नाम पहली महिला के रूप में हैट्रिक गोल करने का कीर्तिमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *