Saturday, July 27, 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड में तेज धूप से मिली ठंड में राहत, अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा

दून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में चटख धूप खिल रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में ठंड से राहत है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने से सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्के कुहासे का प्रभाव बना रह सकता है।

दून में शुक्रवार (9 फरवरी) को सुबह हल्का कुहासा छाया रहा। हालांकि, दिनभर चटख धूप खिली रही। शाम को भी हल्की धुंध के बीच सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। प्रदेशभर में चटख धूप खिलने से मसूरी समेत तमाम पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड से कुछ राहत रही।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य है, लेकिन अगले तीन दिन में पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *