रतन टाटा के साथ वीडियो में दिखने वाला युवक कौन है, क्या है रतन टाटा से रिश्ता, जानिए
दुनिया के दिग्गज उद्योगपतियों में से एक बिजनेसमैन ‘रतन टाटा’ का 28 दिसंबर को जन्मदिन था…..सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें रतन टाटा एक युवक के साथ बड़ी ही सादगी से अपना जन्मदिन मना रहे है…..वीडियो में रतन टाटा के साथ एक युवक भी दिख रहा है आपको बता दें कि वीडियो में उनके साथ खड़े युवक का नाम शांतनु नायडू है। शांतनु नायडू रतन टाटा के निजी सचिव है। रतन टाटा की स्पीच और कहानियां सोशल नेटवर्क पर लगातार वायरल होती रहती हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 85 साल की उम्र में रतन टाटा के साथ एक युवा निजी सचिव के तौर पर काम करता है। सूत्रों से पता चला है की रतन टाटा उनके काम से काफी प्रभावित हुए थे और उन्होंने खुद फ़ोन करके उनसे पूछा की क्या मेरे असिस्टेंट बनेंगे। आपको बता दें कि अपने काम के लिए दुनिया भर में मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का जन्मदिन 28 दिसंबर को था। बीतें 28 दिसंबर को उन्होंने बड़े ही सहज तरीके से अपना जन्म दिन मनाया। रतन टाटा बहुत ही साधारण जीवन शैली के लिए जाने जातें हैं। सोशल मीडिया में उनके जन्म दिन का एक विडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रतन टाटा कुर्सी पर बैठे हुए टेबल पर रखे एक छोटे से कप केक पर मोमबत्ती लगा कर अपना जन्मदिन मना रहे है। इस वीडियो में एक युवक भी दिखाई दे रहा है, जो पास रखी कुर्सी पर बैठा हुआ था। वीडियो में वो युवक खड़ा होता है और रतन टाटा के पास आता है। फूंक मारने के बाद वह उनके कंधे पर हाथ रखता है और कपकेक का एक छोटा टुकड़ा रतन टाटा को खिलता है। सोशल मीडिया पर रतन टाटा का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। रतन टाटा की सादगी काफी लोगो को पसंद आ रही है।
What a GRRRAAND Birthday PARTY…Simple & touches the heart instantly!!! @RNTata2000 pic.twitter.com/7zZzFHZoNO
— Support Ratan Tata (@SupportRTata) December 30, 2021