रणवीर और दीपिका पहुंचे उत्तराखंड, शांत वादियों में मनाई शादी की सालगिरह
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। बॉलीवुड का प्रेमी जोड़ा बिनसर के एक रिजार्ट में ठहरा हैं। जोड़ी शादी की तीसरी सालगिरह मानाने उत्तराखंड पहुंची है, और उन्होंने रविवार को एकांत में शादी की सालगिरह मनाई।
बता दें, शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीकाप्टर उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी, जिसके बाद दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है।
2018 को इटली में की थी शादी
इस साल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी, इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी… दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी।
2017 में भी उत्तराखंड आईं थीं दीपिका
इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं।