Monday, April 28, 2025
उत्तराखंड

देश में रानी चौथी सबसे अमीर प्रत्याशी, 200 करोड़ से अधिक है संपत्ति

उत्तराखंड में अमीरी में नंबर वन पर बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी हैं। इनके पास 6 करोड़ 96 लाख 26 हजार 415 रुपए की चल संपत्ति और 90 लाख रुपए कीमत की अचल संपत्ति है। वो देश में चौथी सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी हैं। उत्तराखंड की बात करें तो दूसरे नंबर पर हरिद्वार से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार दूसरे नंबर पर हैं।
तीसरे नंबर पर हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत हैं। उनके पास 20 लाख 20 हजार 212 की चल संपत्ति और 5 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए की अचल संपत्ति है। इसके साथ ही वीरेंद्र रावत के पास एक करोड़ रुपए की पुस्तैनी संपत्ति भी है।
चौथे नंबर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत हैं। इनके पास 62 लाख 92 हजार 113 रुपए की चल संपत्ति, एक करोड़ 25 लाख 05 हज़ार 805 रुपए की अचल संपत्ति है। 2 करोड़ 76 लाख 94 हज़ार रुपए की विरासती संपत्ति भी उनके पास है। इसके अलावा त्रिवेंद्र पर 75 लाख का लोन भी है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सबसे अधिक अमीर प्रत्याशियों में पांचवे पायदान पर हैं। गणेश गोदियाल के पास 31 लाख 62 हजार 567 रुपए की चल और 2 करोड़ 40 लाख 59 हजार 666 की अचल संपत्ति है। के साथ ही 12,000 की विरासती संपत्ति है।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट संपत्ति के मामले में छठे पायदान पर हैं। अजय भट्ट के पास 98 लाख 05 हज़ार 377 रुपए की चल और 20 लाख रुपए की अचल संपत्ति के साथ 6 लाख 39 हज़ार 800 रुपए की विरासती संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *