Saturday, April 27, 2024
मनोरंजनराष्ट्रीय

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा गिरफ्तार , अश्लील फिल्म बनाने के हैं आरोप

मशहूर बिजनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है….मुंबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया है…मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्हें अश्लील फिल्म निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है….एक बयान में, मुंबई पुलिस प्रमुख ने कहा कि उन्होंने कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया ‘क्योंकि वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता लग रहे हैं.’ पुलिस ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ “पर्याप्त सबूत” हैं, हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि आगे की जांच जारी है…मुंबई पुलिस ने इसी साल फरवरी में पोर्न फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के ज़रिये उन्हें पब्लिश करने को लेकर एक केस दर्ज किया था…शिल्पा शेट्टी ने 2009 में राज कुंद्रा से विवाह किया था …आपको बता दें कि JL Stream नामक ऐप के मालिक राज कुंद्रा इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक भी हैं….अब देखना होगा कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम जिन सुबूतों के आधार पर कार्यवाई कर रही है..उसमें आगे क्या निकलता है…और अगर आरोप सिद्ध होते है तो मुंबई पुलिस का अगला कदम क्या होगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *