Saturday, April 20, 2024
उत्तरकाशीराजनीतिराज्य

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने गंगोत्री में किया डोर टू डोर जनसंपर्क, अजय कोठियाल के लिए मांगा समर्थन

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम गंगोत्री विधानसभा के दौरे पर रहे। यहां पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने लोगों से मिलकर आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल के लिए घर घर जाकर डोर टू डोर प्रचार किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल को भारी बहुमत से जीताने की भी जनता से अपील की। राजेंद्र पाल गौतम ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ ही कहा कि सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम करते रहने से विकास नही होगा। उन्होंने कहा कि दोनों दल चुनाव नजदीक आते ही धार्मिक मुद्दों को भड़काते हैं। आज उत्तराखंड में संसाधनों की कमी नहीं है, सिर्फ एक दूरदर्शी सोच की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में पहले विकल्प की कमी थी लेकिन इस समय आम आदमी पार्टी के रूप मे एक दूरदर्शी सोच वाले कर्नल अजय कोठियाल हैं जो प्रदेश के विकास और प्रदेश के नव निर्माण की बात करते हैं। कर्नल अजय कोठियाल ने फौज में रहते हुए हजारों युवाओं को निशुल्क को ट्रेनिंग देकर फौज में भर्ती करवाया है और सरकार बनाने के बाद वह लाखों युवाओं के सपनों को साकार करते हुए कई युवाओं को फौज में भर्ती भी करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *