Sunday, April 28, 2024
क्राइमराज्यवायरल न्यूज़

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, दलेर मेहंदी को पटियाला ने सुनाई दो साल की सजा

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी हुए गिरफ्तार, दलेर मेहंदी को पटियाला ने सुनाई दो साल की सजा। मानव तस्करी के एक 18 साल पुराने मामले में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने फेमस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सजा को बरकरार रखा है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि साल 2003 में दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। यह मामला कबूतरबाजी का है। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ 31 मामले दर्ज किए गए थे। मेहंदी पर अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजना का आरोप लगा था। उनपर आरोप है कि उन्होंने लोगों को विदेश भेजने के लिए उनसे बड़ी रकम ली थी। 2003 में सदर थाना पुलिस ने बल बेड़ा गांव के बक्शीश सिंह की शिकायत पर मेहंदी और उनके भाई शमशेर ध्यान सिंह, बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये लेकर ठगी करने का मामला दर्ज किया था। शमशेर सिंह दलेर मेहंदी के बड़े भाई हैं। साल 2018 में निचली अदालत ने उन्हें सजा सुनाई थी। जिसे अब सेशन कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। इससे पहले इस मामले में उन्हें जमानत मिल गई थी। दलेर मेहंदी ने सजा के खिलाफ पटियाला सेशल कोर्ट में अर्जी दी। अडिशनल जज एचएस ग्रेवाल ने सिंगर की याचिका को खारिज कर दिया और सजा बरकरार रखी। इसके तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। फिल्हाल पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *