Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडउत्तराखण्ड विधानसभा चुनावकांग्रेसराजनीति

प्रियंका गांधी आज देहरादून में, वर्चुअल रैली को करेंगी संबोधित

देहरादून- विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही तमाम राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिये हैं। इस क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को आज यानि कि बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा और ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर बीते दिसंबर महीने में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या तय की गई है। लेकिन कांग्रेस प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।
वहीं, राजधानी देहरादून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी करेंगी। इसके जरिए वे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर की जाने वाले सभी कामों का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *