Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडकांग्रेसराजनीति

देहरादून पहुंची प्रियंका गांधी, बोली कांग्रेस की लहर है जनता बदलाव चाहती है

देहरादून- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून पहुंच गईं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से हुई बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस की लहर चल रही है और जनता बदलाव चाहती है। इस बार कांग्रेस उत्तराखण्ड में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रियंका गांधी आज यानि कि बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा और ऑनलाइन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी।

इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर बीते दिसंबर महीने में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या तय की गई है। लेकिन कांग्रेस प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।

वहीं, राजधानी देहरादून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी करेंगी। इसके जरिए वे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर की जाने वाले सभी कामों का ब्यौरा जनता के सामने रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *