Thursday, April 25, 2024
उत्तराखंडउत्तराखण्ड विधानसभा चुनावकांग्रेसचुनावभाजपाराजनीतिराज्य

खटीमा में प्रियंका गांधी की रैली, कहा केन्द्र की सरकार दो उद्योगपतियों की सरकार

देहरादून – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखण्ड में रैली की। इस दौरान प्रियंका गांधी हॉट सीट खटीमा पहुंची। जनसभा को संबोधित करते हुये प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमाला बोला। कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। भाजपा नेता अपने सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने बारे में सोच रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि राजनीतिक नेताओं का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है जनता की सेवा करना। लेकिन भाजपा की सरकार क्या करती है। जब बजट आता है तब तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी अच्छी घोषणाएं नहीं की जाती है। प्रियंका ने यह भी कहा कि आज प्रदेश में रोजगार नहीं है सिर्फ पलायन हो रहा है। खटीमा में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी हल्द्वानी पहुंची और यहां उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार ने राज्य को बेरोजगारी दी है और युवाओं को दलदल। युवाओं को उस बेरोजगारी के दलदल से कांग्रेस निकालेगी। कांग्रेस चार लाख युवाओं को रोजगार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *