उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिये मतदान कल, 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी जनता
देहरादून- उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिये कल 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिये निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयार कर ली है। शनिवार तक 1477 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं आज बची हुई 10 हजार 222 पार्टियों को रवाना किया जाएगा। कल सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। राज्य के शहरी क्षेत्र के मतदान स्थलों पर आज शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। आपको बता दें कि राज्य में कुल 11648 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय मिलाकर कुल 632 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 8172173 है। इस दौरान जय भारत टीवी ने विभिन्न मतदान स्थलों का दौर कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
14 फरवरी को को दूसरे चरण का मतदान
राज्य में कुल 11648 पोलिंग बूथ
कुल 632 प्रत्याशी चुनावी मैदान
कुल मतदाताओं की संख्या 8172173