भाजपा में 11 विधानसभा सीटों पर क्यों हो रही देरी? प्रह्लाद जोशी ने बतायी भाजपा की ये रणनीति
भाजपा सरकार ने डोईवाला, कोटद्वार, टिहरी, केदारनाथ, पिरान कलियर, झबरेड़ा, लालकुआं, हल्द्वानी, रानीखेत, जागेश्वर व रुद्रपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशीयों की घोषणा नहीं की है। इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने इसे रणनीति बताया है। उनका कहना है कि यह पार्टी की रणनीति है, पार्टी जानबूझकर 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर रही है। जबकि पार्टी ने पहले से ही सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची तैयार कर रखी है। लेकिन जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों की सूची की घोषणा कर देंगीं। वहीं संभावना जताई जा रहे है कि भाजपा बची हुई सीटों पर मंगलवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। भाजपा कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार कर रही थी। इसलिए भाजपा ने भी प्रत्याशियों की दूसरी सूची की घोषणा नहीं की। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा में जगह-जगह विद्रोह, नाराजगी और बगावत के हालात पर चुनाव प्रभारी जोशी बोले, सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस पार्टी की जीतने की संभावना अधिक होती है, वहां ज्यादा लोग टिकट की दौड़ लगते हैं। हमारे सभी वरिष्ठ नेता संपर्क में हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह मामला भी निपट जाएगा।