गुरूवार को भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी देहरादून पहुंचे। भाजपा ने उन्हें 2022 विधानसभा चुनावों के लिये प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट से से देहरादून आने तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी का स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी मुख्यालय में कई लोगों को भाजपा में शामिल भी कराया गया।
भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं केन्द्रीय नेतृत्व ने जो रोड मैप तैयार किया है उसी के अनुसार उत्तराखण्ड में कार्य किया जाएगा और 2022 में भाजपा पिछले विधानसभा के मुकाबले ज्यादा सीटों पर विजयी होगी। प्रहलाद जोशी के साथ बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरकार आरपी सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह भी आज देहरादून पहुंचे।