Saturday, April 20, 2024
राष्ट्रीय

Petrol-Diesel : जानिए किन राज्यों में सरकार ने पेट्रोल-डीजल से वैट घटा कर जनता को दी सौगात

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर जनता खासा परेशान ही रहती हैं। लेकिन ख़ास बात यह हैं कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट हुई हैं । देश के 22 राज्यों में अभी तक पेट्रोल डीजल के दामों में राहत दी जा चुकी हैं। आपको बता दें कि इनमे से ज्यादातर राज्य भाजपा शासित प्रदेश हैं वहीं बहुत से ऐसे राज्य भी हैं जिनको अभी तक ये लाभ नहीं मिला हैं जिनमे से अधिकांश राज्य गैर भाजपा शासित हैं। पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्यों ने भी जनता को राहत देने के लिए अपने यहां वैट में कटौती की है। लेकिन गैर-भाजपा शासित सरकार द्वारा वैट में कटौती नहीं किए जाने के बाद अब सियासत मुद्दे बन सकतें हैं।
आपको बता दें कि भाजपा सरकार हमेशा से ही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते कीमतों को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही हैं। लेकिन अब भाजपा सरकार द्वारा राज्यों में पेट्रोल-डीजल के कीमतों से जनता को राहत पहुंचने पर विपक्ष फिलहाल चुप्पी साधे बैठा हैं।

आइये जानते हैं कि किन-किन राज्यों ने अभी तक वैट घटा कर कीमतों में राहत मिली हैं
इन 22 राज्यों में कम हुए दाम
1. उत्तर प्रदेश
2. बिहार
3. मध्य प्रदेश
4. गुजरात
5. हरियाणा
6. हिमाचल प्रदेश
7. जम्मू कश्मीर
8. कर्नाटक
9. उत्तराखंड
10. लद्दाख
11. चंडीगढ़
12. गोवा
13. असम
14. अरुणाचल प्रदेश
15. सिक्किम
16. त्रिपुरा
17. मणिपुर
18. नगालैंड
19. मिजोरम
20. पुडुचेरी
21. दादर एवं नगर हवेली
22. दमन एवं दीव

इसके अलावा, अभी भी देश के कुछ राज्यों में वैट कम नहीं होने से जनता को ख़ासा मदद नहीं मिल पायी हैं.
1. दिल्ली
2. महाराष्ट्र
3. पश्चिम बंगाल
4. छत्तीसगढ़
5. पंजाब
6. राजिस्थान
7. झारखण्ड
8. तमिलनाडु
9. केरला
10. ओडिशा
11. तेलंगाना
12. आंध्रप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *