Thursday, April 18, 2024
मनोरंजन

पवन सिंह और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना ‘चोलिये में अटकल प्राण’ हुआ हिट, 6 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज

भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी और पवन सिंह की जोड़ी हिट है। दोनों ने कई हिट अपने नाम किए हैं। हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो’ रिलीज हुआ था। गाना ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था। बिना विजुएल के इस गाने को 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। और अब पवन सिंह और काजल राघवानी का एक और गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यह गाना है ‘चोलिया में अटकल प्राण’। दर्शक इसे खूब सुनना पसंद कर रहे हैं।

अभी तक इस गाने को यूट्यूब पर 6 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह और काजल राघवानी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखना दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। अविनाश झा ने लिखा है।

बता दें कि भले ही देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन इससे भोजपुरी इंडस्ट्री नहीं रुकी है। इस बीच भोजपुरी स्टार्स के गाने रिलीज हो रहे हैं जिन्हें वे घर पर बैठकर ही गा रहे हैं। तो इस वजह से फैन्स को भी लॉकडाउन में नए-नए गाने एंजॉय करने का मौका मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *