Saturday, May 4, 2024
आर्थिक जगत

कभी 100 रूपये में 10 ग्राम मिलता था सोना, आज पहुंचा 60 हजार के पार

सोना और सोने की कीमत, आपके भी मन में ये ख्याल कभी ना कभी आया होगा कि काश 50 साल पहले आपके दादा-दादी या नाना-नानी ने कुछ सोना खरीदा होता। और आज अगर वो सोना आपके पास होता तो सोचिए कितना रिटर्न मिलता। नहीं पता हम बता देते हैं आपका महज 100 रूपये में खरीदा सोना आज 60 हजार का हो गया होता।
चलिए आज आपको सोने का वो सफर दिखाते हैं जिसे देखकर पता चलता है कि एक दौरे ऐसा भी रहा जब सोना आज के पानी की कीमत से भी सस्ता था-
1950 में 10 ग्राम सोना 99 रूपये का था
पहली बार 1959 में सोना 100 रूपया पहुंचा था
और यहां से 200 रूपये तक पहुंचने में सोने को 11 साल लगे और 1972 में 10 ग्राम सोना 202 रूपये का हुआ।
यहां से 1000 तक पहुंचने के लिये सोने को फिर 8 साल लगे और पहली बार सोना 1 हजार के पार गया 1980 में 10 ग्राम सोना 1330 रूपये पहुंचा।
1985 में 2,130 हुआ, 1988 में 3,130, 1992 में 4,334, 1996 में 5,160, इसके बाद सोने की कीमतें उपर नीचे होती रहीं और 2007 में सोने के दामों ने पहली बार 10 का आंकड़ा छुआ। और असल में यहीं से सोने के भाव का पर लगने की शुरूआत हुई। और सोना ऐसा भागा की आज तक भाग ही रहा है। 2007 में सोने की कीमत 10,800 पहुंची। फिर 2010 में 18,500 पहुंच गई। 2011 में 26,400 पहुंच गई। 2012 में 31 हजार पहुंच गया। 13 में 29,600 का आंकड़ा छुआ। 2020 में यही सोना 48 हजार के पार पहुंच गया। 2021 में 50 हजार के उपर पहुंचा और 2023 में आज की तारीख में 100 रूपये में मिलने वाला वही सोना 60,300 के पार पहुंच चुका है।
सोने की रफ्तार यहां आकर भी नहीं थमने वाली, अभी न जाने और कहां तक सोने के भाव पहुंचेंगे ये आने वाला वक्त बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *