Saturday, September 30, 2023
Home अंतरराष्ट्रीय टोक्यो ओलंपिक्स में नीरज चोपडा ने रचा इतिहास, देश को दिलाया पहला...

टोक्यो ओलंपिक्स में नीरज चोपडा ने रचा इतिहास, देश को दिलाया पहला गोल्ड मेडल

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुये पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड अपने नाम किया है। भारत के जेवलीन थ्रोवर स्टार नीरज चोपड़ा ने यह कारनामा कर दिखाया है। नीरज ने 87.58 मीटर को थ्रो फेंककर दुनियां के सारे थ्रोवरों को धूल चटा दी। फाइनल मुकाबले के दूसरे थ्रो में नीरज ने 87.58 मीटर की दूरी हासिल की। अभिनव बिंद्रा के बाद आज तक किसी खिलाड़ी ने भारत के लिये गोल्ड नहीं जीता था। आज यह कारनामा करते हुये भारत के नीरज चोपड़ा ने कभी न मिटने वाला इतिहास रच डाला। इसी के साथ भारत ओलंपिक इतिहास में पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने में भी कामयाब हो गया है।

जैसे ही नीरज ने जीत पक्की हुई पूरा भारत जश्न में डूब गया। ओलंपिक शुरू होने से पहले किसी ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि एथलेटिक्स में भारत को चमकता सितारा भी मिल सकता है। नीरज ने जो किया है वह भारतीय खेलों के इतिहास में आज तक किसी ने नहीं किया। भारत को एथलेटिक्स में आज तक कभी गोल्ड  नहीं मिला है। हरियाणा के एक गरीब किसान परिवार में जन्मे नीरज ने अपनी कड़ी मेहनत से भारत के युवाओं को खासा प्रभावित किया है। उनकी जीत के साथ अब भारत एथलेटिक्स की दुनिया में सुनहरे भविष्य की कल्पना भी करने लगा है। नीरज को बधाई देने वालों का तांता लगा है। लोग सोशल मीडिया पर गर्व के साथ भारत को गोल्ड दिलाने के लिये उन्हें बधाई दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत तमाम नेता, फिल्मी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड में बनेगी लिथियम बैटरी, होगा 2 हजार करोड़ का निवेश

उत्तराखंड में आने वाले समय में लिथियम बैटरी का उत्पादन होगा। इसके लिए ब्रिटेन की आगर टेक्नोलॉजी कंपनी राज्य में 2000 करोड़ का निवेश...

लच्छीवाला में दर्जनों बंदरों की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

हरिद्वार रोड पर मणीमाई मंदिर के समीप जंगल में 15 बंदरों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। जबकि, एक बंदर सड़क किनारे...

यूकेएसएसएससी को वापस मिलेगा समूह ग की 23 भर्तियों का जिम्मा, शासन स्तर से जल्द हो सकते हैं आदेश

पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह-ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी को ही सौंपा...

यूबीटी केयर ने ओल्ड राजपुर रोड में चलाया सफाई अभियान, लोगों के स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

यूबीटी केयर फाउंडेशन ने बीते दिनों ओल्ड राजपुर रोड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान...

बलराज पासी ने किसान भवन में संभाला कार्यभार, बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था के फिर अध्यक्ष बनाये गये पासी

उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष बलराज पासी ने गुरूवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है। भाजपा में...

नहीं रहे भारत में हरित क्रांति के जनक, देश के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन नहीं रहे। 98 वर्षीय वैज्ञानिक स्वामीनाथन का आज निधन हो गया है। लंबी उम्र के चलते...

उत्तराखंड में हुई विदेशी निवेश की धन वर्षा, दो दिन में हुये 9 हजार करोड़ के एमओयू

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए औद्योगिक घरानों को आमंत्रित करने ब्रिटेन गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा काफी सफल साबित हो रहा है।...

जानवरों की चर्बी से बनाया जा रहा है नकली घी, कहीं आपकी थाली तक तो नहीं पहुंच गया

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में थाना पुलभट्टा पुलिस को जानवरों की चर्बी पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिरोली कलां...

राष्ट्रगान से गूंजा पिरान कलियर, उर्स के मौके पर दिखा हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेजोड़ संगम

यूं तो पिरान कलियर में हर साल प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम साबिर पाक का उर्स मेला मनाया जाता है लेकिन इस बार पीरान...

धामी सरकार ने खोला पिटारा, लंबे इंतजार के बाद दायित्वों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश दौरे से लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा...