Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंड

वंदना कटारिया के प्रदर्शन से उत्तराखण्ड अभिभूत, उत्तराखंड सरकार वंदना को देगी 25 लाख का इनाम

भारतीय महिला हॉकी के लाजवाब प्रदर्शन से पूरा भारत अभिभूत है। भले ही टीम मेडल से चूक गई हो लेकिन भारतीय  हॉकी जीत गई। यू तो हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने उम्दा खेल दिखाया लेकिन उत्तराखण्ड की बेटी वंदना कटारिया ने अपने दमदार खेल से हर किसी का दिल जीत लिया है। अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत वंदना रातों रात भारतीय हॉकी के फलक पर छा गईं हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गये मुकाबले में वंदना ने एक के बाद एक तीन गोल दागकर महिला हॉकी की तकदीर ही बदल दी।

अपनी स्टार बेटी के लाजवाब खेल से उत्तराखण्ड भी अभिभूत है। वंदना ने टोक्यो में दमदार शॉट लिया और उसका सीधा असर उत्तराखण्ड के चरमराते खेल सिस्टम पर हुआ है। जी हां बेहतर खेल नीति के अभाव में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी अवसर से चूक रहे थे। अब वंदना की सफलता के बाद उत्तराखण्ड सरकार ने नई खेल नीति बनाने का फैसला लिया है। ताकि वंदना जैसी प्रतिभाओं को खोजा जा सके। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर धामी ने वंदना को 25 लाख रूपये देने की घोषणा की है साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड में एक नई खेल नीति लाने का भी वादा किया है। इतना ही नहीं उत्तराखण्ड सरकार ने वंदना कटारिया को राज्य के प्रतिष्ठित पुरस्कार तीलू रौतेली से नवाजने का भी एलान किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *