PM मोदी के वोकल फॉर लोकल की नयी पहचान बनी दून की MY REFIL STORE
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजपुर रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड वन संसाधन प्रबन्धन परियोजना के अंतर्गत वन पंचायतों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किये गये कृषि तथा अन्य उत्पादों के विक्रय केन्द्र ‘‘माई रिफिल स्टोर’’ का उद्घाटन कर एक नयी सौगात दूनवासियों को दिया है ।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों को राज्य में लोगों के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए टारगेट दिये गये हैं। किस तरह से लोगों की आजीविका में वृद्धि की जा सकती है और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी कैसे और बढ़ाई जा सकती है। इस दिशा में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं।



