Saturday, April 20, 2024
अंतरराष्ट्रीयमनोरंजनवायरल न्यूज़

चमत्कार – आखिर कहां मिला इंसान से भी बड़ा खतरनाक चूहा ? 

कभी आपने इंसान से बड़ा चूहा देखा है…यकीनन नहीं देखा होगा …तो चलिए आपकी ये ख्वाइश आज जय भारत टीवी पूरी कर रहा है और दिखा रहा है आदम कद आकार का वो पानी में छिपा चूहा जो बाहर निकला तो देखने वालों की सांस अंदर ही अटक गयी  …..

मैक्सिको में इंसान से बड़ा एक ‘चूहा’ म‍िला है।  आइए जानते हैं क्‍या है पूरा मामला…. दरअसल मैक्सिको में नाले की सफाई कर रहे कर्मचारी उस समय हैरत में आ गए जब उन्‍हें एक ‘विशालकाय चूहा’ मिला। ये कर्मचारी मैक्सिको स‍िटी में अरबों लीटर नाले का पानी निकाल रहे थे।

इसी दौरान उन्‍हें यह विशालकाय ‘चूहा’ मिला। अधिकारियों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि हैलोवीन त्‍योहार मनाने के लिए यह नकली चूहा बनाया गया था। यह ‘चूहा’ गलती से नाले में चला गयाइस विशाल चूहे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। यह ‘चूहा’ इतना विशाल है कि उसके आसपास खड़े लोग छोटे नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में कर्मचारी चूहे को साफ कर रहे हैं। वहां पर मौजूद लोग इस चूहे को नाले में देखकर हैरत में आ गए जो किसी तरह से जमीन के अंदर बने नाले की भूलभुलैया में फंस गया था।कई लोगों ने यह भी कहा कि चूहा देखने में पूरी तरह से असली लग रहा है।  इसके बाद एक महिला सामने आई और उसने दावा किया कि यह नकली चूहा उसका है। एवलिन नाम की इस महिला का कहना है कि उन्‍होंने यह नकली चूहा कुछ साल पहले हैलोवीन की सजावट के लिए बनवाया था।


एवलिन ने दावा किया कि भारी बारिश में उनका यह चूहा बह गया। उन्‍होंने कहा कि चूहे की तलाश के लिए जब उन्होंने नाले की सफाई में मदद मांगी तो कोई सामने नहीं आया। अब जब उनको  चूहा म‍िल गया है तो वो ये अभी  तय नहीं कर पाई हूं कि इसे अपने पास रखेंगी या नहीं …. लेकि इसी ब्याहने दुनिया को सबसे बड़े आकार के चूहे की तस्वीर तो दिखाई दी भले ही वो सजावट के लिए बनाया गया था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *