जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख व्यक्त किया
लखनऊ स्थित एरा अस्पताल में मौलाना कल्बे सादिक ने रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली
मशहूर इस्लामिक स्कॉलर व ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का देहांत मंगलवार को रात 10 बजे के करीब लखनऊ के ईरा मेडिकल कॉलेज में हो गया. यह जानकारी उनके बेटे सिब्तेन नूरी ने मीडिया को दी. आपको बता दें कि बीते कुछ समय से उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी जिसके चलते वे कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. इससे पहले भी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वे काफी समय तक अपना इलाज करवाते रहे जहां उनसे मिलने देश के मौजूदा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी समेत कई दिग्गज पहुंचे थे.
आल इंडिया मुस्लिम परसनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जाने-माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का भारतीय राजनीति में एक बड़े मार्गसदर्शक और मज़हबी दार्शनिक के खोने जैसा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जब मौलाना कोई तक़रीर या बयान देते थे तो उसका असर पूरे देश में दिखाई देता था।83 वर्ष के हो चुके मौलाना सादिक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी और देर रात उनका निधन हो गया।मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे। मौलाना कल्बे सादिक (Maulana Kalbe Sadiq) की प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ से हुई. उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से की. उन्होंने अरबी में पीएचडी भी की. उनके पिता मौलाना कल्बे हुसैन और उनके भाई मौलाना कल्बे आबिद भी मुस्लिम समुदाय में एक मजबूत पकड़ रखते थे.
रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके मौलाना सादिक (Maulana Kalbe Sadiq) के निधन पर दुख जताया है. राजनाथ सिंह ने कहा,’ भारत के जाने माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन बेहद दुःखद है….. वहीँ बीएसपी की अध्यक्ष मायावती ने भी मौलाना सादिक के निधन पर शोक जताया है. मायावती ने ट्वीट करके कहा,’आल-इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मशहूर शिया आलिम-ए-दीन मौलाना कल्बे सादिक का लम्बी बीमारी के बाद निधन की खबर से वो बेहद दुखी है और परिवार को सांत्वना देती है…. इस खबर से देश भर के अल्पसंख्यक समाज में भारी दुःख जताया जा रहा है।