Friday, April 26, 2024
खेल समाचार

अब मेजर ध्यानचंद के नाम हुआ राजीव गाँधी खेल रत्न, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

-आकांक्षा थापा

केंद्र सरकार ने सर्वश्रेठ खेल रत्न पुरुस्कार का नाम बदल दिया है, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया खेल रत्न पुरुस्कार अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के नाम से जाना जायेगा। इस बात की जानकारी खुद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के ज़रिये दी है…

अपने इस ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।”

आपको बता दें, खेल रत्न अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। साल 1991-92 में पहली बार खेल रत्न अवार्ड दिया गया था। खेल रत्न पुरुस्कार उस खिलाडी को मिलता है जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल क्षेत्र में शानदार और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *