Saturday, September 30, 2023
Home उत्तराखंड राज्य में जल्द भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू की जायेगी - CM...

राज्य में जल्द भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू की जायेगी – CM , UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज खैरासैंण, सतपुली में राजकीय महाविद्यालय खैरासैंण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में भूमि बन्दोबस्त लंबे समय से नहीं हुआ है। राज्य में जल्द भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि भूमि पर अपने पति के साथ महिलाओं का अधिकार भी हो, ताकि उन्हें लोन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस पर भी सरकार जल्द निर्णय लेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में खेती का अधिकांश कार्य महिलाएं करती हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 7 करोड़ 27 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें खैरासैंण में डिग्री काॅलेज भवन निर्माण के लिए 03 करोड़ 06 लाख रूपये, कम्यूनिटी टूरिज्म को प्रोत्साहन देने हेतु खैरासैंण (सतपुली)में पर्यटक परिसर के निर्माण हेतु 01 करोड़ 84 लाख रूपये, खैरासैंण-बयाली मोटर मार्ग पर लोडिंग स्टील गर्डर सेतु के निर्माण हेतु 01 करोड़ 74 लाख रूपये एवं खैरासैंण-बयाली मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 63 लाख रूपये के कार्य शामिल हैं।


 मुख्यमंत्री रावत ने खैरासैंण में डिग्री काॅलेज, इण्टर काॅलेज एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए अपनी कीमती भूमि शिक्षा के लिए दान करने पर खैरासैंण की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लाई गई हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 150 प्रकृति के कार्यों को शामिल किया गया है।

राज्य में लोग जिस भी क्षेत्र में लोग कार्य करना चाहते हैं, इस योजना से आच्छादित हैं। लोगों के सुझाव मिलेंगे तो इस योजना में और भी कार्य शामिल किये जायेंगे। किसानों के लिए 03 लाख तक का  एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण राज्य सरकार द्वारा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोटद्वार में अर्द्ध सैनिक बलों के लिए कैंटीन के लिए भूमि दी जायेगी। सतपुली में पार्किंग के लिए 3 करोड़ 26 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। यहां पर भवन एवं पब्लिक यूटिलिटी की व्यवस्थाएं भी की जायेंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण की घोषणाएं की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तराखंड में बनेगी लिथियम बैटरी, होगा 2 हजार करोड़ का निवेश

उत्तराखंड में आने वाले समय में लिथियम बैटरी का उत्पादन होगा। इसके लिए ब्रिटेन की आगर टेक्नोलॉजी कंपनी राज्य में 2000 करोड़ का निवेश...

लच्छीवाला में दर्जनों बंदरों की संदिग्ध मौत, इलाके में फैली सनसनी

हरिद्वार रोड पर मणीमाई मंदिर के समीप जंगल में 15 बंदरों की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। जबकि, एक बंदर सड़क किनारे...

यूकेएसएसएससी को वापस मिलेगा समूह ग की 23 भर्तियों का जिम्मा, शासन स्तर से जल्द हो सकते हैं आदेश

पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह-ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी को ही सौंपा...

यूबीटी केयर ने ओल्ड राजपुर रोड में चलाया सफाई अभियान, लोगों के स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

यूबीटी केयर फाउंडेशन ने बीते दिनों ओल्ड राजपुर रोड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। संस्था प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान...

बलराज पासी ने किसान भवन में संभाला कार्यभार, बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था के फिर अध्यक्ष बनाये गये पासी

उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पादन प्रमाणीकरण संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष बलराज पासी ने गुरूवार देर शाम कार्यभार ग्रहण कर लिया है। भाजपा में...

नहीं रहे भारत में हरित क्रांति के जनक, देश के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन नहीं रहे। 98 वर्षीय वैज्ञानिक स्वामीनाथन का आज निधन हो गया है। लंबी उम्र के चलते...

उत्तराखंड में हुई विदेशी निवेश की धन वर्षा, दो दिन में हुये 9 हजार करोड़ के एमओयू

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए औद्योगिक घरानों को आमंत्रित करने ब्रिटेन गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा काफी सफल साबित हो रहा है।...

जानवरों की चर्बी से बनाया जा रहा है नकली घी, कहीं आपकी थाली तक तो नहीं पहुंच गया

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में थाना पुलभट्टा पुलिस को जानवरों की चर्बी पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिरोली कलां...

राष्ट्रगान से गूंजा पिरान कलियर, उर्स के मौके पर दिखा हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेजोड़ संगम

यूं तो पिरान कलियर में हर साल प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम साबिर पाक का उर्स मेला मनाया जाता है लेकिन इस बार पीरान...

धामी सरकार ने खोला पिटारा, लंबे इंतजार के बाद दायित्वों की मिली सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश दौरे से लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा...