Saturday, April 27, 2024
फिल्म एंड टीवी इंडस्ट्रीराष्ट्रीय

सीढ़ियों से गिरकर घायल हुये जुबिन नौटियाल, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जुबिन नौटियाल के फैंस के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। फेमस बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल एक दुघर्टना का शिकार हो गए। अपने घर में ही वह सीढ़ियों से गिर गए, जिस कारण उन्हें काफी चोट आई हैं। डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कही है।
सिंगर जुबिन नौटियाल के चोटिल होने की खबर मिलते ही सीएम धामी ने उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जुबिन के चोटिल होेने का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। जुबिन के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस भी दुखी है। लगातार सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
सिंगर की कोहनी टूट गई है। पसलियों और सिर पर भी गंभीर चोट आई है। जुबिन नौटियाल के दाएं हाथ का डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी है। फिलहाल चोटिल होने की वजह से जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *