Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंडराजनीतिराज्य

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तराखंड आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को कुमाऊँ दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माला से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान पूरा वातावरण शहीद के जय-जयकार से गूंज उठा। कलक्ट्रेट के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क पहुँचे। यहां पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे रुद्रपुर में बंगाली समाज के जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद हुए। जहां मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोद्ध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य भाजपा कारकर्ता भी वहां मौजूद थे।

जेपी नड्डा ने बंगाली समाज के जन संवाद कार्यक्रम में कहा कि इस समय जो बंगाल की हालत है, वो बहुत ही बुरी है। बंगाल बुरे दौर से गुजर रहा है जबकि बंगाल ने देश को एक दशा और दृष्टि दी है। बहुत दुःख होता है कि जब बंगाल में भ्रष्टाचार, राजनीतिक विद्वेष, अराजकता का माहौल देखने को मिलता है.. इसी दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस के विरुद्ध हल्ला बोला। उन्होंने कांग्रेस को कमीशन खोर का पर्याय बतया हैं। जिसपर उन्होने बयान दिया है कि मिशन वालो को आगे बढ़ाओ और कमीशन वालो को घर बैठाओ। जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के सम्बोधन में कहा हैं कि भाजपा सरकार लगातार विकास के पथ पर काम कर रही है। साथ ही जेपी नड्डा कांग्रेस सरकार पर तंज करने से भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब अधिकारी विकास के लिए टिप्पणी वाला नोट आगे बढ़ाते थे तो मंत्री रुपये वाला नोट समझने लगते थे। बकौल नड्डा कांग्रेस नो वर्क विदाउट नोट का पर्याय बन गई थी। उसकी वजह से देश को लंबी अवधि तक नुकसान सहना पड़ा। नड्डा का आरोप था कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं….. वहां वह भ्रष्टाचार में डूबी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *