IPS नवनीत सिकेरा को हुआ कोरोना , आनंदी वाटर पार्क के कोविड सेंटर में भर्ती
एक तरफ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दस लाख पार कर गयी है वहीँ उत्तर प्रदेश में भी योगी सरकार ने कोरोना विस्फोट को नियंत्रित करने के लिए लगातार सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है …
लेकिन कोरोना है की मानता ही नहीं अब बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय से आई है जहाँ देश में अपनी ख़ास पोलिसिंग और तेजतर्रार इमेज के लिए लाखों लोगों के रोल मोडल बन चुके आईपीएस अधिकारी आईजी नवनीत सिकेरा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं…. हांलाकि खबर मीडिआ में आने के बाद लखनऊ में काफी तेज़ी से वायरल हो रही है लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने अधिकारिक तौर पर उनके संक्रमित होने की पुष्टि अभी तक नहीं की है। आपको बता दें कि आईजी नवनीत सिकेरा लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।



