इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे यानि की बाएं हाथ से काम करने वालों का खास दिन…दुनियाभर में उल्टे हाथ से काम करने की अशुभ सोच और असमान्य बताए जाने की सोच को खत्म करने के लिए ही आज के दिन लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है…जी हां 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है..आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे नामचीन लोग है जो लेफ्ट हैंडर्स है और उन्होंने दुनिया में अपना नाम कमाया है….
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत है जो किसी परिचय के मोहताज नही है…पीएम मोदी अपना हर काम बाएं हाथ से करते है…जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सिर्फ लिखने के लिए दाहिने हाथ का प्रयोग करते है…
- सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर भी लेफ्ट हैंडर है…इसके बावजूद उन्होंने दुनियाभर को अपनी प्रतिभा और काबिलियत का लोह मनवाया है…
- अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी लेफ्ट हेंडर है…जी हां महानायक अमिताभ बच्चन अपना हर काम बाएं हाथ से करते है…लेफ्ट हैंडर होने के बावजूद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाई है…अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी लेफ्ट हैंडर है…
- कॉमेडी किंग कपिल शर्मा: मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने भी कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम कमाया है लेफ्ट हैंडर होने के बावजूद आज वो अपनी कॉमेडी से हर किसी को गुदगुदाया है…
- दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति जिन्हें पूरी दुनिया जानती है…रतन टाटा भी बाएं हाथ से काम करते है…खास बात तो ये है कि 2015 तक रतन टाटा इंडियन लेफ्ट हैंडर क्लब को स्कॉलरशिप भी दिया करते थे…
- दुनिया के दिग्गज लेफ्ट हैंडर्स
दुनिया के दिग्गज लेफ्ट हैंडर्स की बात करें तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा लेफ्ट हैंडर है…नेपोलियन बोनापार्ट…एलेक्जेंडर द ग्रेट…पाबलो पिकासो…आईसेक न्यूटन…अलबर्ट आइंस्टीन…जॉर्ज बुश…चार्ली चैपलिन….टॉम क्रूज भी लेफ्ट हैंडर्स हैं…