उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग, धुंआ-धुंआ हुये पहाड़
गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के जंगल एक बार फिर धधकने लगे हैं। अब तक 500 हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हो चुका है। जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए वन महकमा लगातार कोशिश कर रहा है। लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा है।
बीते शुक्रवार को वनाग्नि की 10 घटनाएं हुईं, जो शनिवार को बढ़कर 22 हो गई, रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में वनाग्नि की घटनाएं सामने आई हैं कुल मिलाकर अब तक आग लगने के मामले 373 से उपर पहुंच गये हैं।
जंगली की आग के आगे सबसे ज्यादा मामले कुमाउं के रामनगर वन प्रभाग, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग और बागेश्वर वन प्रभाग में सामने आये हैं। इसके अलावा गढ़वाल में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान में, राजाजी टाइगर रिजर्व में, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग और लैंसडाउन वन प्रभाग में भी आग के मामले सामने आये हैं।
वनाग्नि के चलते उत्तराखंड के जंगलों में अब तक 436 हेक्टेयर से अधिक जंगल प्रभावित हो चुका है।