Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में भारी बारिश, सोनप्रयाग में रोके गये हजारों तीर्थ यात्री, फिर रोकी गई यात्रा

उत्तराखंड में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच निरंतर हो रही बारिश के चलते व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो रही हैं। यही कारण है कि केदारनाथ में बारिश के कारण बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। मौसम बिगड़ने से पहले सुबह लगभग 8 बजे तक सोनप्रयाग से 4953 तीर्थ यात्रियों को केदारनाथ धाम रवाना किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक पैदल मार्ग पर यात्रा चल रही है लेकिन बारिश के कारण सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक दिया गया है।
यात्रियों की संख्या घटी, कारोबार में गिरावट
मानसून के बाद से ही केदारनाथ की यात्रा में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 10 दिनों में केदारनाथ धाम में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की औसतन संख्या 5000 के लगभग है। यात्रियों की संख्या घटने के कारण कारोबार पर भी असर पड़ रहा है, जिस कारण धाम में संचालित हो रहे सैकड़ों टेंट बंद हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *